जैसे सूर्य की किरण, छूले जग का हर गगन
जैसे सूर्य की किरण, छूले जग का हर गगन
वैसे ही छू लेंगे सबका मन ,
आपके चरणों में है नमन ... 2
आपके चरणों में है नमन....
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् ......
गीत नया जाएंगे, प्रकाश हम फैलाएंगे
आगे बढ़ते जाएंगे, हर बाधा से टकराएंगे (+ म्यूजिक)
जैसे खुशबू फूल की, भर दे एक नई उमंग
जैसे खुशबू फूल की, भर दे एक नई उमंग
वैसे ही छू लेंगे सबका मन ,
आपके चरणों में है नमन ... 2
आपके चरणों में है नमन....
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्.......
भूल न करे कभी, योग्य बने हम सभी
सपने हम करे साकार , खिल उठे ये जिंदगी (+ music)
जैसे श्वेत चांदनी से, खिल उठे मन का आंगन
जैसे श्वेत चांदनी से, खिल उठे मन का आंगन
वैसे ही छू लेंगे सबका मन ,
आपके चरणों में है नमन ... 2
आपके चरणों में है नमन....
स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम् स्वागतम्........
0 Comments