Jay jay Narayan Narayan Hari Hari Bhajan Lyrics - जय जय नारायण नारायण हरि हरि भजन लिरिक्स

जय जय नारायण स्वामी नारायण, 

जय नारायण, जय नारायण 

जय जय जयनारायण नारायण हरि हरि 

स्वामी नारायण नारायण हरि हरि..... 2

तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी 

तेरी लीला सबसे न्यारी न्यारी हरि हरि 

तेरी महिमा, तेरी महिमा 

तेरी महिमा प्रभु है प्यारी प्यारी 

तेरी महिमा प्रभु है प्यारी प्यारी हरि हरि 

जय जय जयनारायण नारायण हरि हरि 

स्वामी नारायण नारायण हरि हरि..... 2


अलख निरंजन भव भय भंजन, 

जन मन रंजन दाता 

हमे शरण दे अपने चरण में, 

कर निर्भय जग त्राता 

तुने लाखों की नैय्या तारी तारी, हरि हरि 

तुने लाखों की नैय्या, तारी तारी हरि हरि 

जय जय जयनारायण नारायण हरि हरि 

स्वामी नारायण नारायण हरि हरि..... 2


प्रभु के नाम का पारस जो छू ले, 

वो हो जाएं सोना  

दो अक्षर का हरि शब्द है, 

 लेकिन बड़ा सलोना 

उसने संकट टाली भारी भारी, हरि हरि 

उसने संकट टाली भारी भारी, हरि हरि 

जय जय जयनारायण नारायण हरि हरि 

स्वामी नारायण नारायण हरि हरि..... 2

LBMUSICENTERTAINMENT.COM




Post a Comment

0 Comments